सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

ओडिशा के मलकानगिरी में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 22 नक्सलियों ने डीजीपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

23 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट -  विजय पचौरी 

मलकानगिरी। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय 22 नक्सलियों ने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में अधिकांश नक्सली केरलापाल एरिया कमेटी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं, जबकि दोरनापाल LOS के कई कमांडर भी इस समूह में शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अपने साथ एक AK-47, दो INSAS राइफल, एक SLR सहित कुल 9 हथियार भी लेकर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह आत्मसमर्पण नक्सल संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले 19 नक्सली केरलापाल, जगरगुंडा एरिया कमेटी और प्लाटून-26 से जुड़े थे, जबकि 3 नक्सली आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल ज़ोनल कमेटी के सदस्य हैं। इन सभी पर सुरक्षा बलों पर हमले, हथियार लूट और नक्सली गतिविधियों में शामिल रहने जैसे गंभीर आरोप थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति, लगातार चलाए जा रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों का परिणाम है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को नियमानुसार पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जी सकें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें