मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

माउंट एवरेस्ट सहित 22 पर्वत चोटियां फतह कर चुकीं निशु सिंह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलीं, साझा किए अपने अनुभव

16 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
माउंट एवरेस्ट सहित 22 पर्वत चोटियां फतह कर चुकीं निशु सिंह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलीं, साझा किए अपने अनुभव

माउंट एवरेस्ट सहित 22 पर्वत चोटियां फतह कर चुकीं निशु सिंह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलीं, साझा किए अपने अनुभव

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। माउंट एवरेस्ट के 26200 फिट पर तिरंगा फहरा चुकी और अब तक कुल पर्वत चोटियां फतह कर चुकीं पर्वतारोही निशु सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलीं। बिलासपुर जिले की निशु सिंह को मुख्यमंत्री ने बधाई दी। 

      

निशु ने 21 मई 2024 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के 26,200 फिट पर तिरंगा फहराया है। मुख्यमंत्री  ने उन्हें  बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि निशु की इस शानदार उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित किया है। इससे  उभरते पर्वतारोहियों को भी एक प्रेरणा मिलेगी।


निशु ने बताया-किन कठिनाईयों का सामना किया

निशु ने बताया कि माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान उन्हें कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा।  बार-बार खराब होते मौसम, बर्फबारी, कम होते ऑक्सीजन लेवल और ठंडी हवाओं ने उनकी कठिन परीक्षा ली, लेकिन उनके बुलंद हौसलों को डगमगा नहीं पाई। आखिरकार उन्होंने अपने  सपने को सच कर दिखाया और दृढ़ साहस और इच्छाशक्ति के बदौलत माउंट एवरेस्ट के 26,200 फिट पर तिरंगा फहरा  दिया।


पर्वत चोटियां फतह करने का एक जुनून सा है

पर्वतारोही सुश्री निशु सिंह को पर्वत चोटियां फतह करने का एक जुनून सा है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट सहित तंजानिया के 19,500 फिट ऊंची माउंट किलिमंजारो शिखर,  हिमाचल प्रदेश की 18,480 फिट ऊंची स्पीति वैली और मनाली की 20,000 फिट ऊंची माउंट यूनाम चोटी  , लद्दाख के 20,800 फिट  ऊंची कांग यास्ते 1 और 20500 फीट ऊंची चोटी कांग यास्ते 2  सहित अब तक देश- विदेश के 22 पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकीं है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें