मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले

28 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai and minister Nitin naveen

Cm vishnu dev sai and minister Nitin naveen

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मंत्री बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। 

राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन का स्वागत किया। उन्हें शॉल और प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित थे।

 

प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार और शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश दोनों उपमुख्यमंत्री से लेकर अन्य कई नेता शामिल हुए। नितिन नवीन का लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ का दौरा हुआ है। उनके रायपुर पहुंचने पर पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें