मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

अब सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 नए इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी

12 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अब सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 नए इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी

अब सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 नए इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 नए इंटरसेप्टर वाहनों को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री निवास परिसर से 15 जिलों के लिए वाहन रवाना हुए। 

मुख्यमंत्री ने डीजीपी को  इंटरसेप्टर वाहनों की चाबी सौंपी। इंटरसेप्टर वाहन छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार होंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की, कि वह यातायात के नियमों का पालन कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

मुख्यमंत्री ने वाहनों की उपयोगिता और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद संतोष पांडेय, विधायक अनुज शर्मा मौजूद रहे। 

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

इंटरसेप्टर वाहनों के जरिए ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव आदि सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। वाहन स्पीड रडारगन, ब्रेथ एनालाइजर, सर्विलांस कैमरा से लैस है। इससे गाड़ियों के ग्लास की पारदर्शिता और ध्वनि की तीव्रता की भी जांच होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें