रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आवास पर लगवाया रक्तदान शिविर, कहा- यह महादान और मानवता की सच्ची सेवा है

21 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिन पर सेवा का संदेश दिया। राजधानी स्थित अपने निवास परिसर में रक्तदान शिविर लगावाया। शिविर का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान और मानवता की सच्ची सेवा है। 

मुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की। रक्तदाताओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, प्रसव और गंभीर बीमारियों के दौरान जब मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में रक्तदान मरीजों के जीवन में नई आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। जिससे आवश्यकता पड़ने पर रक्तदाता या उनके परिजन निशुल्क रक्त प्राप्त कर सकेंगे।

 

अल्फा ग्लोब फाउंडेशन और शिवनाथ ब्लड सेंटर की ओर से लगाए गए शिविर में 62 लोगों के रक्तदान की विशेष व्यवस्था की गई थी। संस्था ने एक वर्ष में लगभग 11 हजार यूनिट रक्त संग्रह का संकल्प लिया है। जरूरतमंदों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लड बैंकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर सुरक्षित यातायात जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया। 

 

मुख्यमंत्री ने युवाओं से की ये अपील 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं से वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करने तथा सड़क यातायात नियमों का हर समय पालन करते हुए जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, आयोजकों, चिकित्सक दल एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

शिविर के दौरान इनकी रही उपस्थिति 

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, अल्फा ग्लोब फाउंडेशन की संचालक डॉ. पूनम अग्रवाल, संस्थान के अन्य प्रतिनिधि और रक्तदाता उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें