
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर सभी जिला मुख्यालयों पर 5 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम स्थलों पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें विभागों की उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों की ओर से 5 नवंबर को ही एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह एक से 6 नवंबर तक जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी। शासन की जनकल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में लोगों को लाभान्वित किया जाना है।
जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसदों, विधायकगण, जन-प्रतिनिधि को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से इन कार्यक्रमों का आयोजन में मितव्ययिता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिले स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा जिला प्रशासन की ओर से तैयार की जाने लगी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

