मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर चयनित किसानों को किया जाएगा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से पुरस्कृत, जानें कौन है आवेदन के लिए पात्र

07 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर चयनित किसानों को किया जाएगा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से पुरस्कृत, जानें कौन है आवेदन के लिए पात्र

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर चयनित किसानों को किया जाएगा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से पुरस्कृत, जानें कौन है आवेदन के लिए पात्र

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर एक नवंबर- 2024 को कृषि विभाग की ओर से किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 अगस्त 2024 तक आवेदन मांगा गया है। 

 

10 वर्षों से खेती करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा

छत्तीसगढ़ में पिछले 10 वर्षों से खेती करने वाले किसानों को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। आवेदन महज ऐसे किसान कर सकेंगे, जो पिछले 10 वर्षों से कृषि का कार्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कर रहे हों और छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हैं। इसमें ऐसे किसान ही सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे, जिनकी कुल वार्षिक आमदनी में से न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि से हो और तकाबी, सिंचाई शुल्क, सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण न हो।

   

चयन और मूल्यांकन का मापदंड के तहत फसल में विविधीकरण और उत्पादकता वृद्धि के लिए नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर होना चाहिए। उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार और अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रयास किया गया हो। विगत तीन वर्षों में विभिन्न फसलों के उत्पादकता का स्तर कृषि और सहयोगी क्षेत्र में किसान द्वारा किया गया उल्लेखनीय व नवोन्वेषी कार्य किया होना चाहिए। 

   

ऐसे कृषक जो खेती में नवीन तकनीकी को अपनाता हो, जिसकी फसल सघनता अच्छी हों। समन्वित कृषि प्रणाली और फसल के विविधकरण अपनाता हो। भूमि और जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो, कृषि संसाधनों का श्रेष्ठत्तम उपयोग करता हो, कृषि विपणन में जिसका योगदान हो।

 

आवेदन फॉर्म निशुल्क दिया जाएगा

कोरिया कृषि विभाग के उप संचालक राजेश भारती के मुताबिक किसानों को आवेदन उपसंचालक कृषि व विकासखण्ड कृषि कार्यालय से निशुल्क दी जाएगी। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को उप संचालक कृषि व कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी अधिकतम दो पेज में लिखना होगा। इसके अलावा फोटोग्राफ, वीडियो सीडी जमा करना होगा।

 

दो लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र मिलेगा

पुरस्कार के लिए किसानों से प्राप्त आवेदनपत्र में उल्लेखित गुण, दोष के आधार पर तथ्यों का सत्यापन, विकासखंड स्तरीय डॉ. खूबचंद बघेल कृषि रत्न पुरस्कार छानबीन समिति की ओर से किया जाएगा। किसानों का चयन जिला स्तरीय छानबीन समिति और राज्य स्तरीय जूरी के की ओर से किया जाएगा और उनका निर्णय अंतिम होगा। पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र राज्य स्थापना दिवस पर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट 

https://agriportal.cg.nic.in/PortHi/

पर विजिट कर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें