शनिवार, 04 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में पुल और सड़क निर्माण कार्यों के लिए 26.03 करोड़ की मंजूरी

02 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister lakshami rajwade

Minister lakshami rajwade

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री व भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े का प्रयास रंग लाया है। सूरजपुर जिले में पुल और सड़क निर्माण कार्यों के लिए 26.03 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई। यह जिले की आधारभूत संरचना के विकास में सहायक बनेगी। 

मंत्री के सतत प्रयासों से लोक निर्माण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 26 करोड़ 03 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से जिले में महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। स्वीकृत प्रमुख कार्यों में सूरजपुर जिले के सिलपल्ली एन.एच. 43 से महेशपुर-लटोरी रोड तक 5.80 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य शामिल है, जिसकी लागत 1269.90 लाख रुपए है। 

 

इसी प्रकार भवरखोल से गंगापुर-कुम्पी तक 5.10 किलोमीटर लंबाई के पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई है, जिसकी लागत 729.51 लाख रुपए है। विकासखंड ओडगी के मुख्य मार्ग चोंगा से भोडवानीपारा-मौहारीपारा तक कुल 4.20 किलोमीटर लंबाई के पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 604.03 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

व्यापार और कृषि से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी मजबूती 

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से सूरजपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा। स्थानीय लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, व्यापार और कृषि से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। उनका कहना कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के हर वादे को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इन परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें