मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई, अभ्यर्थी वेबसाइट www.igkv.ac.in से ले सकते हैं जानकारी

13 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई, अभ्यर्थी वेबसाइट www.igkv.ac.in से ले सकते हैं जानकारी

कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई, अभ्यर्थी वेबसाइट www.igkv.ac.in से ले सकते हैं जानकारी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 39 शासकीय और निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के बीएससी कृषि (ऑनर्स) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 15 अगस्त तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

      

काउंसलिंग में शामिल होने के लिए दिशा-निर्देश और समयसारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 15 अगस्त, 2024 तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ और दस्तावेज अपलोड करना होगा। 16 अगस्त को ऐसे अभ्यर्थी पुनः आवेदन कर सकते हैं, जिनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान असफल लेनदेन हुई हो। 

   

वहीं, 17 अगस्त को पीएटी-2024 की प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रोविजनल सीट और महाविद्यालय का आवंटन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को 20 से 23 अगस्त के बीच दस्तावेज परीक्षण के लिए कृषि महाविद्यालय, रायपुर में सुबह 09:00 से शाम 5:30 बजे तक उपस्थित होना होगा। आवंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को 20 से 24 अगस्त के बीच ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा।


इसे भी जानें

सीट आवंटन के बाद यदि अभ्यर्थी किसी की वजह से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें अभी तक कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, उन्हें भी स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए 20 से 25 अगस्त, 2024 (रात्रि 11:30 बजे) के मध्य ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

-  यदि अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट निरस्त करना चाहता है और आगे किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो इस हेतु 20 से 25 अगस्त, 2024 (रात्रि 11:30 बजे) के मध्य सीट निरस्त करना होगा। 

- आवंटित और रिक्त सीटों की जानकारी 27 अगस्त को उपलब्ध कराई जाएगी। स्पॉट और कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 27 अगस्त, 2024 को उपलब्ध कराई जाएगी। 

- प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आ vnटन 28 से 30 अगस्त, 2024 के मध्य किया जाएगा। तत्काल दस्तावेज परीक्षण एवं ऑनलाइन फीस जमा करने हेतु 28 से 30 अगस्त को अभ्यर्थियां को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा।

-  इच्छुक अभ्यर्थी काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी की लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in देख सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें