शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

शासकीय आईटीआई की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 16 अगस्त तक फिर से आवेदन का मौका

13 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Iti logo2

Iti logo2

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने प्रदेश के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर फिर से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in/ पर जाकर अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का अध्ययन करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए निकटतम शासकीय आईटीआई या वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदक अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार और संस्था व व्यवसाय की प्राथमिकता क्रम में संशोधन कर सकते हैं।

 

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी, जो आगामी चरण में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर संस्था व व्यवसाय की प्राथमिकता का फिर से चयन करना होगा। ऐसा न करने पर वह अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें