मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 17 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक आवेदन का मौका

15 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
File photo of nurshing student

File photo of nurshing student

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवनेदन करने की तिथि बढ़ाई गई है। विद्यार्थी अब 17 अक्टूबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने सूचना भी जारी कर दी है।

इस वर्ष काउंसलिंग के जरिए बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। पहले इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दिया गया है। काउंसलिंग, आवंटन और प्रवेश संबंधी सभी जानकारियां चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट www.cgdme.in पर भी उपलब्ध कराई गई है। 

 

गलती सुधार के लिए 1000 रुपए शुल्क देना होगा

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1 हजार रुपए और अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की गलती हो जाने पर सुधार के लिए 1 हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। त्रुटि सुधार के समय पहले दिए गए ई-मेल और मोबाईल नंबर में कोई परिवर्तन नहीं हो सकेगा। 

 

आवेदन करते समय ही ही संस्था का चयन करना होगा

ऑनलाइन आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों को संस्था का चयन करना होगा। इसके लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध रखने होंगे। अपूर्ण आवेदन या पंजीयन फीस के बैंक गेटवे से जमा नहीं होने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से 17 अक्टूबर से 24 घंटे पहले आवेदन भरने की कार्यवाही पूरी कर लेनी चाहिए। 

 

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेना अनिवार्य

पहली काउंसलिंग में आवंटित अभ्यर्थियों को संवीक्षा कराना और पात्र होना जरूरी होगा। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में प्रवेश लेना अनिवार्य किया गया है। शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश नहीं लेेने पर अभ्यर्थी अपात्र घोषित किये जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद आगे की कार्यवाही के लिए काउंसलिंग शेड्यूल विभागीय वेबसाइट पर किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें