
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों से राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। 30 जुलाई आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित चार शिक्षक सम्मानित किए जाएंगे।
राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार हर वर्ष दिया जाता है। यह पुरस्कार प्रसिद्ध शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पांडेय और बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025 में यह सम्मान देने के लिए शिक्षकों से स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल
https://shiksha.cg.nic.in/TeacherAward/ के माध्यम से 30 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन के बाद जिला स्तर से चयनित प्रस्तावों को 4 अगस्त 2025 तक राज्य कार्यालय को भेजा जाएगा। राज्य चयन समिति की ओर से अनुशंसित चार शिक्षकों को प्रदेश सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपए की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आवेदन के संबंध में जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल https://shiksha.cg.nic.in/TeacherAward/
के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

