मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के राजभवन का नाम परिवर्तित कर ‘‘लोकभवन‘‘ किए जाने का आदेश जारी

02 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Rajbhavan chhattisgarh

Rajbhavan chhattisgarh

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार राजभवन का नाम बदलने का आदेश राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना की ओर से जारी कर दिया गया है। राजभवन अब ‘‘लोकभवन‘‘ के नाम से जाना जाएगा।

राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना के मुताबिक राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में ही राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन करने का सुझाव दिया गया था। इसी के अनुरूप ही गृह मंत्रालय की ओर से अब पत्र जारी किया गया है।

 

पत्र पर तत्काल अमल करते हुए 'राजभवन' नाम परिवर्तित किए आदेश जारी कर दिया गया है। अब से सभी शासकीय प्रयोजनों के लिए राजभवन का नाम लोकभवन के नाम से पढ़ा और लिखा जाएगा।  




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें