
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaरिपोर्ट - मनमोहन नेताम
गरियाबंद। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही सीमावर्ती क्षेत्रों में धान तस्करी का खेल शुरू हो गया है। अमलीपदर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से ओडिशा से धान लाकर डंप किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। खबर है, पड़ोसी राज्य ओडिशा से कम दामों पर धान खरीदकर तस्कर छत्तीसगढ़ की सीमा में बड़ी मात्रा में धान ला रहे हैं। इन तस्करों का मकसद समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीदी में यह धान खपाना है।
रात के समय ट्रैक्टर और छोटे वाहनों से धान की ढुलाई की जा रही है। अगर समय रहते प्रशासन ने इस पर सख्ती नहीं की, तो साय सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, किसानों और स्थानीय व्यापारियों ने मांग की है कि प्रशासन सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाए और अवैध धान परिवहन पर तुरंत रोक लगाए, ताकि खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनी रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

