बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

खिलाड़ियों को मिलेगी 21 लाख की प्रोत्साहन राशि, सीएम बोले नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

26 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की बैठक में शामिल हुए। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह तय किया गया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशिप्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है, ताकि वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य का नाम रोशन कर सकें।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक के दौरान बताया कि पिछले 19 महीनों में नक्सलवाद के विरुद्धकड़ी कार्रवाईकी जा रही है और अब अर्बन नक्सल भी पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री जी का मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प अवश्य पूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों और सुरक्षा उपायों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि हर क्षेत्र में शांति और प्रगति सुनिश्चित हो सके।

रिपोर्ट  प्रशांत द्विवेदी

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें