
रायपुर। जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो-2025 में छत्तीसगढ़ की सहभागिता पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत जल्द जापान दौरा होगा। भारत और जापान की मित्रता पहले से गहरी है। उनके इस दौरे से यह संबंध और भी मजबूत होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा भारत और जापान के बीच तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाएगी। इससे दोनों देशों की जनता को लाभ होगा और साझा समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ को समर्पित सप्ताह का शुभारंभ किया। यह वर्ल्ड एक्सपो भारत की संस्कृति को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का एक बड़ा प्रयास है। छत्तीसगढ़ का सप्ताह न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए लाभकारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और औद्योगिक प्रगति को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे निवेश और सहयोग के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जापान यात्रा और ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी प्रदेश और देश दोनों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

