रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

कवर्धा जिले की 184 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने की तैयारी, 09 मार्च तक मांगी दावा आपत्ति

03 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कवर्धा जिले की 184 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने की तैयारी, 09 मार्च तक मांगी दावा आपत्ति
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश के कवर्धा जिले की 184 ग्राम पंचायतोंको बाल विवाह मुक्त घोषित करने की तैयारी चल रही है। 09 मार्च तक दावा आपत्ति मांगी गई है। जिन ग्राम पंचायतों में दो वर्षों में किसी भी प्रकार का बाल विवाह का प्रकरण दर्ज नही हुआ है, उन्हें बाल विवाह मुक्त पंचायत, नगरीय निकाय घोषित किया जाएगा। 


जिले के कुल 468 ग्राम पंचायतों में से 184 से बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित करने के लिए अनुशंसा प्राप्त हुई है। इनमें दो वर्षों में किसी बाल विवाह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। इन ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने वाले ग्राम पंचायतों की सूची कार्यालय कलेक्टर कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कवर्धा, दशरंगपुर, स.लोहारा, पंडरिया, कुण्डा, कुकदूर, बोड़ला, चिल्फी, तरेगांव जंगल में प्रदर्शित की गई है, इसको देखा जा सकता है। 


इस संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति, संस्था या फिर संगठन को कोई आपत्ति हो या किसी प्रकार का बाल विवाह का मामला संज्ञान में हो तो वे 09 मार्च 2026 तक अपने दावा या आपत्ति कार्यालय जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में सुबह 10 से सायं 05.30 बजे तक लिखित रूप में दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें