
रायपुर। राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधूने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों को बधाई दी। प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशिष्ट समारोह में छत्तीसगढ़ के रोवर देवाशीष माखीजा, रेंजर मनतृप्त कौर संधू और गाइड कुसुम सिन्हा को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया। देवाशीष ने बताया कि यह पुरस्कार चार वर्षों के अंतराल में देश भर से चयनित 16 प्रतिभागियों को प्रदान किया जाता है। गर्व की बात है कि इस बार छत्तीसगढ़ से तीन प्रतिभागियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
देवाशीष ने बताया कि उन्हें पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके की ओर से राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के साथ रेंजर मनतृप्त कौर के पिता गुरजीत सिंह संधू भी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

