गुरुवार, 02 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

शराब पीकर विद्यालय पहुंचने और एडमिशन नाम पर अवैध वसूली के आरोप में प्रभारी प्रधानाचार्य निलंबित

16 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Khoobchand

Khoobchand

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश में लगातार शिक्षकों के अनुशासनहीनता के मामले सामने आ रहे हैं। शिक्षक और प्रधानाचार्य शराब पीकर विद्यालय में पहुंच रहे हैं। एक माह में ही तीन-चार मामले सामने आ चुके हैं। अब एक और नया मामला बलौदाबाजार विकासखंड के विद्यालय का आया है। प्रभारी प्रधानाचार्य को अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने, शराब पीकर विद्यालय पहुंचने के आरोप में निलंबित किया गया है।

बलौदाबाजार के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में तैनात प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता एलबी ) खूबचंद सरसींहा पर शराब पीकर विद्यालय आने, विद्यार्थियों और उनके पालकों से एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली, कर्मचारियों क़ो मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, अमर्यादित व्यवहार के साथ अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया। शिकायत की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी की ओर से कराई गई। जांच के  बाद शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। 

 

जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर दीपक सोनी की ओर से प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने के कारण प्रभारी प्राचार्य के  निलंबन की अनुशंसा की गई। पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता दोषी मानते हुए संचालक लोक शिक्षण ने प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इनको मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कसडोल से संबद्ध किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें