
रायपुर। प्रदेश में शासकीय शाला में लगातार प्रधान पाठकों और शिक्षकों के शराब पीकर पहुंचने या पीने का मामला सामने आ रहा है। एक नया मामला बलरामपुर जिले का आया है। शराब के नशे में छात्रों के साथ डांस करने के आरोप में प्रधान पाठक को निलंबित किया गया है।
बलरामपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला, पशुपतिपुर, विकासखंड वाड्रफनगर में 3 जुलाई 2025 को शराब के नशे में धुत प्रधान पाठक के पढ़ाने की बजाय क्लास में छात्राओं के साथ करने का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हुआ। इसकी शिकायत विभाग में प्राप्त हुई। इसके बाद मामले की जांच कराई गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर की ओर से प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर संस्था में पदस्थ प्रधानपाठक लक्ष्मी नारायण सिंह की लापरवाही प्रमाणित पाई गई।
लक्ष्मी नारायण सिंह का कृत्य सिविल सेवा (आचरण) नियम का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में प्रधान पाठक को जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा की ओर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में लक्ष्मी नारायण का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर से सम्बद्ध किया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

