मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

पंजाब सरकार के मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर सिंह के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

23 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai and minister's of Punjab government

Cm vishnu dev sai and minister's of Punjab government

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गुरुवार उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री साय को गुरु तेग बहादुर सिंह के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

पंजाब सरकार के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर सिंह के बलिदान, त्याग और मानवता के प्रति उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस आयोजन में देशभर से श्रद्धालुओं, संत महात्माओं और विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिकों के सम्मिलित होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंजाब सरकार के मंत्रियों की ओर से दिए गए आमंत्रण के लिए धन्यवाद प्रकट किया। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने अपने जीवन में धर्म, मानवता और समानता के जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 

 

गुरु तेग बहादुर सिंह का बलिदान संपूर्ण मानवता के लिए अमर संदेश 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंजाब सरकार के इस आयोजन की सराहना करते हुए इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिंह का बलिदान न केवल सिख समाज के लिए बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए अमर संदेश है, जिसने हमें सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें