मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से रामविलास को मिला नया जीवन, हार्ट की सफल सर्जरी हुई

10 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
 मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना लाभार्थी

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना लाभार्थी

N
डेस्क रिपोर्टर

रायपुर।मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से बालोद जिले के दल्लीराजरा निवासी रामविलास पाठक को नया जीवन मिला है। योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामविलास की हार्ट की सर्जरी के लिए 5.29 लाख रुपए की स्वीकृति दी। इसके बाद एम्स में सफल सर्जरी की गई ।

 रामविलास को इस वर्ष जून माह की शुरुआत में हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। डाक्टरों ने उन्हें हार्ट अटैक के बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित एम्स में रेफर किया। एम्स में उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद डाक्टरों ने उनके हार्ट की सर्जरी कराने और सर्जरी में करीब 5 लाख रुपए खर्च आने की बात कही गई।

 

 परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर

  रामविलास पाठक के पुत्र रजनीश कुमार ने बताया कि वह सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। हार्ट सर्जरी की लागत लगभग 5 लाख रुपए आने की जानकारी मिली। वह पिता की सर्जरी का खर्च वहन नहीं कर सकते थे। परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी। रजनीश कुमार ने बताया कि ऐसी परिस्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली और पिता के हार्ट की सर्जरी संभव होने की उम्मीद की एक किरण नजर आई। उन्होंने रायपुर एम्स के डाक्टर से इलाज में आने वाले खर्च का प्रस्ताव बनवाया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पहुँचकर उनसे इलाज में मदद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर तत्काल मुख्यमंत्री ने हार्ट की सर्जरी के लिए 5.29 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी।

 

 सर्जरी के बाद घर पहुंच गए रामविलास 

 रामविलास पाठक के हार्ट की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद वह अपने घर पहुंच चुके हैं। वे पहले की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मरीज के परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें