मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

रायपुर की रीबा बेन्नी और बिलासपुर की रूपाली साहू ने न्यूजीलैंड में लहराया भारत का परचम, जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स में तलवारबाजी में जीता रजत पदक

23 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रायपुर की रीबा बेन्नी और बिलासपुर की रूपाली साहू ने न्यूजीलैंड में लहराया भारत का परचम, जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स में तलवारबाजी में जीता रजत पदक

रायपुर की रीबा बेन्नी और बिलासपुर की रूपाली साहू ने न्यूजीलैंड में लहराया भारत का परचम, जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स में तलवारबाजी में जीता रजत पदक

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। राजधानी की रीबा बेन्नी और बिलासपुर की रूपाली साहू ने न्यूजीलैंड में भारत का परचम लहराया है। तलवारबाजी की टीम ने जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता है।मंगलवार को  खेल मंत्री टंक राम वर्मा से रूपाली साहू ने उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की।

 रूपाली साहू और रीबा बेन्नी ने 12 से 19 जुलाई, 2024 तक क्राईस्टचर्च न्यूजीलैंड में सम्पन्न जूनियर कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाया। खेल मंत्री ने इनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य का ही नहीं अपितु देश का मान बढ़ाया है। राज्य में सभी खेल विधाओं के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है। खेल मैदानों को उन्नत कर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।


7.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई

रूपाली साहू और रीबा बेन्नी ने न्यूजीलैंड जाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग से आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया था। खेल संचालक तनुजा सलाम ने रिबा बेन्नी को 4 लाख रुपए और रूपाली साहू को  3.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की अनुशंसा राज्य सरकार से की थी। खेल संचालक के प्रस्ताव पर खेल सचिव हिमशिखर गुप्ता और खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वीकृति प्रदान की। 

   

इन खिलाड़ियों ने तलवारबाजी में बेहतर प्रदर्शन के लिए बहुत परिश्रम किया है। अपने बेहतर प्रदर्शन और खेल तकनीक की योग्यता के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक प्राप्त करने में सफल रहीं। खेल संचालक तनुजा सलाम ने इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के  खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें