शनिवार, 04 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

फरसाबहार में 1.72 करोड़ से बनेगा विश्राम गृह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी स्वीकृति

26 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev saay

Cm vishnu dev saay

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी एक और घोषणा को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने तपकरा प्रवास के दौरान फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा की थी। इस पर अमल करते हुए विश्राम गिरी बनाने के लिए 1.72 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी है। 

मुख्यमंत्री ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण करने की भी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के प्रयास से तपकरा में तहसील कार्यालय शुरू हो जाने से लोगों को सुविधा हो रही है। राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप फरसाबहार में विश्राम गृह की स्वीकृति मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का इसके लिए आभार प्रकट किया है।

 

मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही प्रदेश सरकार 

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा कि आवास प्लस प्लस के तहत जिसके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि या 2.50 एकड़ सिंचित भूमि, टू व्हीलर और 15 हजार की आमदनी है, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

 

70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे

मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया था। महिलाओं को सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना ने माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी में इजाफा के लिए तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपए किया गया है। ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग की सुविधा मिले इसके लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें