बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की खेल मैदान और मिलन चौक परिसर में सफाई, स्वच्छता का दिया संदेश

01 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister tankram Verma

Minister tankram Verma

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार सुबह राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दलदल शिवनी स्थित खेल मैदान और मिलन चौक परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मंत्री ने लोगों से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

 

राजस्व मंत्री ने कहा कि स्वच्छता महज सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। सफाई अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए और सामूहिक रूप से सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी को अपने आसपास नियमित रूप से सफाई बनाए रखने का संकल्प दिलाया। साथी स्वच्छता के फायदे भी बताए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें