
रायपुर। रायगढ़ शहर में 3.14 करोड़ रुपए से सड़कें बनेंगी। प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ शहर में सड़कों के निर्माण के लिए नगरीय प्रशासन विभाग से धनराशि को स्वीकृति मिली है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों की मांग को पत्र लिखकर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के समक्ष रखा था, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए त्वरित निर्णय लेकर कार्य कराए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर 5 पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
वित्त मंत्री के निर्देश पर शहर में डामरीकृत सड़कों के निर्माण पर फोकस किया गया है, जिससे शहर के भीतर लोगों को आवागमन के लिए सुंदर और सुगम सड़कें मिलें। इसके साथ ही रायगढ़ में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी अधोसंरचना विकास को तेजी से मूर्त रूप दिया जा रहा है। जिससे शहर में सभी वर्गों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं जल्द विकसित की जा सके।
4 डामरीकृत सड़कों का होगा निर्माण
जिन सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है वे डामरीकृत सड़कें होंगी। इसमें 1,08,42,000 की लागत से वार्ड क्रमांक 21 सर्किट हाउस से हाउसिंग बोर्ड तक बीटी रोड, इसी तरह वार्ड क्रमांक 27 अतरमुड़ा से मंगल भवन तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 83,51,000 रुपए, वार्ड क्रमांक 32 सर्वेश्वरी स्कूल से 25 एमएलडी एसटीपी प्लांट एवं गीता ट्रेडर्स से बांझीनपाली तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 78,53,000 रुपए एवं वार्ड क्रमांक 17 हंडी चौक से अनाथालय होते हुए नीलांचल भवन तक एवं गणेश मंदिर होते हुए बस स्टैंड तक बीटी रोड रिपेयरिंग कार्य के लिए 44,12,000 रुपए शामिल हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

