मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 24.98 लाख से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566.77 करोड़ रुपए डाले गए

05 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ के 24.98 लाख से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566.77 करोड़ रुपए डाले गए

छत्तीसगढ़ के 24.98 लाख से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566.77 करोड़ रुपए डाले गए

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9.40 करोड़ से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खाते में भेजी गई। छत्तीसगढ़ के 24.98 लाख से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566.77 करोड़ रुपए पहुंचे।

      

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने किसान सम्मान निधि की राशि अजारी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

    

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब और डॉ. रामप्रताप मौजूद रहे।


66,485 अधिक किसानों ने योजना का लाभ उठाया

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17 वीं किश्त की तुलना में इस बार 66,485 अधिक किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। इससे पहले भी 16 वीं किश्त की तुलना में 17वीं किश्त का लाभ उठाने वाले किसानों की संख्या 1,11,518 अधिक थी।


किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थक कर रही

 मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 वीं किश्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जो किसान लाभान्वित हुए हैं, उनमें 02,49, 867 वन-पट्टा धारक हैं और 30,408 किसान पीवीटीजी योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थक कर रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें