रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सरना एथनिक रिसॉर्ट, जशपुर को मिला ग्रीन लीफ अवॉर्ड

06 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। जशपुर स्थित सरना एथनिक रिसॉर्ट को रिसॉर्ट एवं परिसर में स्वच्छता व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मानकों पर पूरी तरह से खरा पाए जाने पर वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित ग्रीन लीफ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पुरस्कार को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य को दिया। बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा भी उपस्थित रहे। 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। इस उपलब्धि पर उन्होंने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की अथक मेहनत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ग्रीन लीफ अवॉर्ड पर्यटन क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। 

 

यह पुरस्कार केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय के स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग का हिस्सा है। यह अवॉर्ड होटलों, रिसॉर्ट्स, होमस्टे और अन्य पर्यटन इकाइयों को प्रदान किया जाता है जो उच्च स्वच्छता मानकों, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा निर्देशों का पालन करते हैं। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें