मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

बीजापुर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने छह माओवादियों को किया न्यूट्रलाइज, सीएम साय ने कहा- नक्सल उन्मूलन मिशन निर्णायक चरण में

13 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में एक और बड़ी सफलता मिली है।  बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिज़र्व गार्ड और स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान छह माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया। मुख्यमंत्री ने इसको सराहा है।

जिन माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया गया है, उनमें 8 लाख रुपए का इनामी कन्ना ऊर्फ बुचन्ना भी शामिल है, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में हिंसा, भय और माओवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। इस कार्रवाई को लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक उपलब्धि माना जा रहा है। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की सफलता पर कहा है कि यह उपलब्धि पुलिसबलों के उत्कृष्ट समन्वय, साहस और सटीक रणनीति का परिणाम है। 

 

संकल्प के साथ मिशन मोड में चल रह कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के संकल्प के साथ मिशन मोड में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां एकजुट होकर इस लड़ाई को निर्णायक अंत तक ले जाएंगी।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें