शनिवार, 04 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

सीहोर 1440 करोड़ रुपए का होगा औद्योगिक निवेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 4 औद्योगिक इकाइयों का करेंगे भूमिपूजन

01 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm dr mohan yadav

Cm dr mohan yadav

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 अगस्त को सीहोर स्थित औद्योगिक क्षेत्र बड़ियाखेड़ी में 1440 करोड़ रुपए निवेश करने वाली 4 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री की ओर से 6 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र भी वितरित किए जाएंगे। जिससे करीब 33.85 करोड़ रुपए का निवेश होगा। औद्योगिक इकाइयों से सीहोर जिले में 1165 रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। 

जिन औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन होगा उनमें वान्यावेदा ग्रीन्स जो (झिलेला) सीहोर में 20.020 हेक्टेयर में स्थापित होगी। इसमें 115 करोड़ रुपए के निवेश से खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित होगी, जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार बारमॉल्ट माल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (बड़ियाखेड़ी फेस.2) 10.250 हेक्टेयर में स्थापित होगी। इसमें 400 करोड़ रुपए के निवेश से देश की सबसे बड़ी माल्ट निर्माता कंपनी की इकाई स्थापित होगी, जिससे 350 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

 

एशिया की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर इकाई स्थापित होगी

वहीं, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड (जहांगीरपुरा) सीहोर में 18.260 हेक्टेयर में 888 करोड़ रुपए के निवेश से एशिया की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर इकाई स्थापित होगी, जिसमें 394 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज (बड़ियाखेड़ी) सीहोर 0.476 हेक्टेयर में 3 करोड़ रुपए के निवेश से खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित होगी, जिससे 10 लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

इन 6 औद्योगिक इकाइयों को वितरित होंगे आशय पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर में जिन46 औद्योगिक इकाइयों को आशय पत्र वितरित करेंगे, उनमें आरटीडीबी इंडस्ट्रीज, स्वाति सोनी, संजय कुमार, अमित मूंदड़ा, प्रकाश पैकेजिंग और आरना वेंचर्स शामिल हैं। इन इकाइयों की ओर से सीहोर जिले में लगभग 33 करोड़ 85 लाख रुपए का निवेश होगा और 311 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें