शनिवार, 04 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

शराब घोटाले में जेल में बंद अनवर ढेबर का बेटा शोएब सेंट्रल जेल में जबरन घुसा, 3 माह के लिए प्रतिबंधित

07 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Central Jail Raipur

Central Jail Raipur

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। शराब घोटाले में सेंट्रल जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को जेल में सभी प्रकार के मुलाकात से तीन माह के लिए प्रतिबंधित किया गया है। शोएब पर अधिकारियों के मना करने के बाद भी जबरन जेल में प्रवेश करने का आरोप है। 

सेंट्रल जेल अधीक्षक, रायपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार शोएब ढेबर ने जेल अधिकारियों की अनुमति के बिना जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। जिससे जेल के सुरक्षा और संचालन व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न हुआ। इस आधार पर उसके जेल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

 

घटना की जांच उप जेल अधीक्षक एमएन प्रधान की ओर से की गई। उनकी रिपोर्ट में यह पुष्टि की गई कि शोएब ढेबर ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया। इसके बाद सेंट्रल जेल के अधीक्षक की ओर से आदेश जारी किया गया कि शोएब ढेबर को तीन माह तक किसी भी बंदी से किसी भी प्रकार की मुलाकात से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

 

जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल परिसर की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए इस तरह के कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा। भविष्य में इस प्रकार की घटना हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें