मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तक 207.2 मिमी औसत बारिश दर्ज, सुकमा जिले में सर्वाधिक 342.8 मिमी और सरगुजा में सबसे कम 94.6 मिमी औसत बारिश

09 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में अब तक 207.2 मिमी औसत बारिश दर्ज, सुकमा जिले में सर्वाधिक 342.8 मिमी और सरगुजा में सबसे कम 94.6 मिमी औसत बारिश

छत्तीसगढ़ में अब तक 207.2 मिमी औसत बारिश दर्ज, सुकमा जिले में सर्वाधिक 342.8 मिमी और सरगुजा में सबसे कम 94.6 मिमी औसत बारिश

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 207.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 09 जुलाई सुबह तक रिकार्ड की गई बारिश के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 342.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 94.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।

    

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के रिकार्ड के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 145.1 मिमी, बलरामपुर में 231.1 मिमी, जशपुर में 190.7 मिमी, कोरिया में 175.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 140.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई।

    

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 176.2 मिमी, बलौदाबाजार में 247.1 मिमी, गरियाबंद में 177.9 मिमी, महासमुंद में 179.7 मिमी, धमतरी में 184.7 मिमी, बिलासपुर में 284.2 मिमी, मुंगेली में 240.6 मिमी, रायगढ़ में 268.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 158.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 221.5 मिमी, सक्ती में 213.1 मिमी, कोरबा में 329.7 मिमी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 274.8 मिमी, दुर्ग में 129.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। 

     

कबीरधाम जिले में 195.7 मिमी, राजनांदगांव में 173.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 173.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 160.0 मिमी, बालोद में 199.1 मिमी, बेमेतरा में 115.5 मिमी, बस्तर में 257.8 मिमी, कोण्डागांव में 154.4 मिमी, कांकेर में 197.3 मिमी, नारायणपुर में 250.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 223.3 मिमी और बीजापुर में 332.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें