मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: लक्ष्मी राजवाड़े

09 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister lakshami rajwade

Minister lakshami rajwade

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुवार को सूरजपुर स्थित अपने निवास पर जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है। जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।  

मंत्री ने अधिकारियों को हर आवेदन पर आवश्यक और तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का निराकरण स्थल पर ही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से जनता तक पहुंच सके। 

 

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास, सूरजपुर की शासी परिषद की बैठक भी जिला पंचायत कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सांसद चिंतामणि महराज, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, कलेक्टर सहित जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

शासन की मंशा, खनिज क्षेत्र से प्राप्त संसाधनों का अधिकतम लाभ स्थानीय जनता को मिले 

बैठक में खनिज न्यास निधि से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री राजवाड़े ने निर्देश दिए कि खनिज न्यास निधि से संचालित सभी योजनाएं जनजीवन के उत्थान में सार्थक योगदान दें और उनके क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि खनिज क्षेत्र से प्राप्त संसाधनों का अधिकतम लाभ स्थानीय जनता को मिले और इन योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पोषण, सड़क एवं रोजगार के क्षेत्र में स्थायी सुधार हो।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें