
रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से बुधवार सुबह बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणि विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व एवं आपदा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा भी शामिल हुए। उनके साथ कलेक्टर और एसपी ने भी दौड़ लगाई ।
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम, आपसी सौहार्द, एकता और अखंडता को बढ़ावा देना इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर उन्होंने दौड़ लगाकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने के लिए समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।

स्वतंत्रता दौड़ में पंडित चक्रपाणि, गुरुकुल, शाश्वत एवं पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित 400 से अधिक स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी दौड़ में शामिल हुए।
दो किमी की दौड़ पूरी की
छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए मंत्री टंक राम वर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी लगभग 2 किलोमीटर दौड़ पूरी की। इस दौरान विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी छात्रों को निशुल्क तिरंगा झंडा और पौधारोपण के लिए पौधे का भी वितरण किया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

