मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

जनजातीय गौरव दिवस समारोह के राज्य स्तरीय आयोजन का आगाज, कल शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

19 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
President of India Draupadi Murmu

President of India Draupadi Murmu

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 19 और 20 नवंबर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज में राज्य स्तरीय भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगी। 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों जनजातीय विद्रोहों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री बैगा, गुनिया, हड़जोड़ सम्मान योजना का शुभारंभ किया जाएगा। जनजातीय गौरव दिवस समारोह के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेेंगे।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उईके, केंद्रीय राज्य तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, आदिम जाति मंत्री विकास मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी, संस्कृति मंत्री रजेश अग्रवाल और सरगुजा लोकसभा के सांसद चिंतामणि महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। 

 

कार्यक्रम में नगर-निगम अम्बिकापुर की महापौर मंजूषा भगत सहित मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, नगम मण्डल एवं आयोग और जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि समाज के प्रबुद्धजन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें