मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

झोलाछापों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, दो की क्लिनिक सील की गई

20 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
झोलाछापों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, दो की क्लिनिक सील की गई

झोलाछापों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, दो की क्लिनिक सील की गई

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में स्वास्थ्य मामलों को लेकर सतकर्ता बढ़ा दी गई है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर शनिवार को दो झोलाझाप डाक्टरों की क्लिनिक सील कर दी गई। एसडीएम कोटा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों क्लिनिकों का निरीक्षण किया। सील करने की कार्रवाई की।

   

कलेक्टर ने अवैध क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टेंगनमाड़ा में दीपक गुप्ता का क्लिनिक है। यह क्लिनिक धर्मप्रताप के मकान में चलाया जा रहा था। दीपक गुप्ता क्लिनिक में नहीं मिले। सरपंच, कोटवार एवं ग्रामीणों ने बताया कि वे गांव में नहीं है। शिकायत की गई कि उनके द्वारा किए गए गलत इलाज से लगातार लोगों को परेशानी हो रही है। 

   

वहीं, करगी कला में डॉ. चिरंजित विश्वास के क्लिनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके पास इलाज करने का किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। इसलिए उनका क्लिनिक सील कर दिया गया है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें