मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

प्रदेश के 1100 शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी स्मार्ट टीवी से पढ़ेंगे, जनसहयोग से कराया जा रहा उपलब्ध

09 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Smart TV distribution in government school

Smart TV distribution in government school

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश के 1100 शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी स्मार्ट टीवी से पढ़ेंगे। शिक्षा को बढ़ावा देने और उसे रुचिकर बनाने के उद्देश्य से जन सहयोग के माध्यम से विद्यालयों में स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराया जाएगा। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा के 25 स्कूलों में स्मार्ट टीवी वितरण किया गया। 

बिल्हा में 50 स्मार्ट टीवी नरेश अग्रवाल प्रबंधक मंगल पावर एवं इस्पात की ओर से दिया गया है। पहले चरण में आज 25 स्मार्ट टीवी विद्यालयों को प्रदान किया गया है। बाकी विद्यालयों को जल्द ही स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराया जाएगा। संपर्क फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर करीब 11,00 विद्यालयों को निशुल्क संपर्क टीवी डिवाइस भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर, कमिश्नर नगर निगम बिलासपुर प्रबंधक मंगल पावर एवं इस्पात बिल्हा, डीएमसी समग्र शिक्षा बिलासपुर सहित अधिकारी उपस्थित रहे ।

इसके पहले 7 अक्टूबर को पहले चरण में नगर पालिक निगम बिलासपुर की ओर से शहरी क्षेत्र के 31 शासकीय प्राथमिक शालाओं को स्मार्ट टीवी का वितरण किया गया।  कलेक्टर संजय अग्रवाल की पहल से जन सहयोग के माध्यम से विद्यालयों को लगातार स्मार्ट टीवी उपलब्ध लगातार कराया जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें