
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में तीजा पोरा त्योहार की धूम मची है। भाई के तौर पर मुख्यमंत्री की ओर से आमंत्रित महिलाएं मेहंदी लगवाने के साथ चूड़ियां पहन रहीं हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव और नंदीराज की विधिविधान से पूजा की।

मुख्यमंत्री निवास पर तीजा पोरा त्यौहार मनाने पहुंची महिलाओं को कारीगर उनकी माप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं।मुख्यमंत्री निवास परंपरागत ग्रामीण परिवेश में सजा है। पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से परिसर सुसज्जित है।
तीजा-पोरा तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची हैं। महिलाएं तिहार मनाने को लेकर उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री निवास में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक खेलकूदों का आयोजन किया गया है ।

महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के रूप में दे रहे उपहार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के रूप में माता-बहनों को तीजा का उपहार दे रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाने के साथ राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन कर रहे हैं।
आरू साहू छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दे रही
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति चल रही है। छत्तीसगढ़ की लोक गायिका आरू साहू छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं। महिलाएं थिरक रही हैं। मुख्यमंत्री निवास में पहुंची महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

