
रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 278.7 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक 520.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 136.7 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 197.5 मिमी, बलरामपुर में 336.5 मिमी, जशपुर में 239.8 मिमी, कोरिया में 247.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 204.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।
रायपुर जिले में 250.4 मिमी, बलौदाबाजार में 290.4 मिमी, गरियाबंद में 326.4 मिमी, महासमुंद में 217.8 मिमी, धमतरी में 279.1 मिमी, बिलासपुर में 326.2 मिमी, मुंगेली में 314.7 मिमी, रायगढ़ में 327.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 190.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 291.3 मिमी, सक्ती में 253.9 कोरबा में 386.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 340.7 मिमी, दुर्ग में 178.9 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।
कबीरधाम जिले में 252.4 मिमी, राजनांदगांव में 226.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 241.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 185.6 मिमी, बालोद में 265.6 मिमी, बेमेतरा में 163.6 मिमी, बस्तर में 380.9 मिमी, कोण्डागांव में 282.7 मिमी, कांकेर में 270.7 मिमी, नारायणपुर में 311.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 314.5 मिमी और सुकमा जिले में 444 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

