मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 479.7 मिमी औसत बारिश, बीजापुर जिले में 1100 मिमी से ज्यादा दर्ज

26 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 479.7 मिमी औसत बारिश, बीजापुर जिले में 1100 मिमी से ज्यादा दर्ज

छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 479.7 मिमी औसत बारिश, बीजापुर जिले में 1100 मिमी से ज्यादा दर्ज

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष  के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 479.7 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1131.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 184.7 मिमी औसत बारिश हुई है।

    

सूरजपुर जिले में 297.0 मिमी, बलरामपुर में 430.9 मिमी, जशपुर में 309.7 मिमी, कोरिया में 317.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 328.9 मिमी, रायपुर जिले में 425.3 मिमी, बलौदाबाजार में 530.0 मिमी, गरियाबंद में 536.0 मिमी, महासमुंद में 381.5 मिमी, धमतरी में 556.1 मिमी, बिलासपुर में 448.3 मिमी, मुंगेली में 493.4 मिमी, रायगढ़ में 369.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 225.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।

    

जांजगीर-चांपा में 400.8 मिमी, सक्ती में 322.4 कोरबा में 552.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 454.2 मिमी, दुर्ग में 319.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 395.3 मिमी, राजनांदगांव में 567.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 589.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 378.4 मिमी बारिश हुई है।

    

बालोद में 660.1 मिमी, बेमेतरा में 308.3 मिमी, बस्तर में 625.8 मिमी, कोण्डागांव में 525.4 मिमी, कांकेर में 656.4 मिमी, नारायणपुर में 640.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 664.5 मिमी और सुकमा जिले में 804.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें