बुधवार, 01 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत दी 3,462 करोड़ रुपए की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया आभार

02 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत 3,462 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा जैसे पावन अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से दिया गया यह आवंटन प्रदेश की जनता के लिए वास्तव में एक अनमोल उपहार है। यह राशि राज्य की वित्तीय संसाधनों को और अधिक सुदृढ़ करेगी, विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करेगी तथा लोककल्याणकारी योजनाओं को नई ऊर्जा देगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सतत प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस सहयोग से प्रदेशवासियों का जीवन और अधिक खुशहाल और सुरक्षित बनेगा।

 

केंद्र ने राज्य सरकारों को 1,01,603 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हस्तांतरण जारी किया

आगामी त्यौहारी मौसम को देखते हुए और राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और उनके विकास व कल्याण संबंधी व्यय को वित्तपोषित करने में सक्षम बनाने के लिए, केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर, 2025 को राज्य सरकारों को 1,01,603 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हस्तांतरण जारी किया है। यह 10 अक्टूबर 2025 को जारी किए जाने वाले सामान्य मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें