शनिवार, 04 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

प्रदेश की बेटियों को एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नमी राय पारेख से मिलेगी प्रेरणा: विष्णु देव साय

06 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पर बुधवार को एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नमी राय पारेख ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नमी राय पारेख के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों को नमी राय पारेख की उत्कृष्ट उपलब्धि से प्रेरणा मिलेगी। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायपुर निवासी नमी राय पारेख ने बताया कि 5 से 13 जुलाई तक जापान के हिमेजी में एशियन पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में उन्होंने 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। चैंपियनशिप की चुनौतियों और तैयारियों के संबंध में भी जानकारी साझा की।  

 

मुख्यमंत्री ने नमी राय पारेख को एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नमी राय पारेख ने अपनी मेहनत और समर्पण से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। प्रदेश की बेटियों को उनकी की उत्कृष्ट उपलब्धि से प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर अंजय शुक्ला, अंजिनेश शुक्ला, सनी पारेख उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें