मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

वन शहीदों की शहादत हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है: विष्णु देव साय

11 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
वन शहीदों की शहादत हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है: विष्णु देव साय

वन शहीदों की शहादत हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है: विष्णु देव साय

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर राजीव स्मृति वन पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट मौन धारण कर वन शहीदों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन शहीदों की शहादत हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।  

   

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज भावनाओं से भरा दिन है। हम उन वीर शहीदों का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने जंगलों, प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री, वन मंत्री और राजस्व मंत्री ने अपने पिता की स्मृति में पौधा रोपा।

     

वन शहीदों की स्मृति में राजीव स्मृति वन में 20वां राष्ट्रीय वन शहीद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, वन बल प्रमुख वी श्रीनिवास राव, अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा, चेयरमैन दिग्विजय सिंह सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वनकर्मी मौजूद रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें