मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 01 नवंबर 2024 से लागू होगी: लखनलाल देवांगन, उद्योग मंत्री बोले- छत्तीसगढ़ में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने पर जोर

02 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 01 नवंबर 2024 से लागू होगी: लखनलाल देवांगन, उद्योग मंत्री बोले- छत्तीसगढ़ में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने पर जोर

प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 01 नवंबर 2024 से लागू होगी: लखनलाल देवांगन, उद्योग मंत्री बोले- छत्तीसगढ़ में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने पर जोर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) की बैठक में कहा है कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 01 नवंबर 2024 से लागू होगी। नई औद्योगिक नीति के आधार पर यहां निवेश करने का एक बड़ा आकर्षण होगा, जो न केवल राज्य के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा।

       

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण होगा और प्रदेश के निवासियों को रोजगार मिलेगा।प्राकृतिक खनिज संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ में उद्योग धंधे स्थापित करने की भरपूर संभावनाएं हैं। सीएसआईडीसी के संचालक मंडल की 152वीं बैठक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सह अध्यक्ष सीएसआईडीसी लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में उद्योग भवन में संपन्न हुई। 

   

बैठक में सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग अंकित आनंद, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश सौरभ कुमार, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक पी. अरुण प्रसाद, वित्त विभाग की उप सचिव पूजा शुक्ला मिश्रा की उपस्थिति रही।


141.84 एकड़ में फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना की स्वीकृति

नवा रायपुर, अटल नगर सेक्टर-22 में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 141.84 एकड़ में फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना किये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। पार्क की स्थापना से नए निवेश के साथ स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। 


ये भी निर्णय लिए गए

- जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम गतवा, बिर्रा एवं सिलादेही में निगम के आधिपत्य की 881.60 एकड भूमि पर आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। 

- जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम भागोडीह, ग्राम मुक्ताराजा, ग्राम सरहर एवं ग्राम रिस्दा में निगम के आधिपत्य की भूमि में 245.29 एकड़ में आदर्श औद्योगिक क्षेत्र एवं 111.02 एकड में टैक्सटाईल पार्क की स्थापना के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। 

- जिला-राजनांदगांव के ग्राम बिजेतला की 421.9 एकड़ भूमि में नवीन आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। 

- केंद्र सरकार की एमएसई-सीडीपी योजनांतर्गत प्रदेश में सीएसआईडीसी के अधीन स्थापित 13 औद्योगिक क्षेत्रों के उन्नयन के लिए परियोजना प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

- राज्य के समस्त एच.ओ.डी एवं अन्य कार्यालयो का संचालन अटल नगर, नवा रायपुर में किया जाना प्रारंभ हो गया है। इस अनुक्रम में सीएसआईडीसी के नवा रायपुर स्थित भूमि पर उद्योग भवन का निर्माण किये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें