
रायपुर। शहर की 6 से अधिक सड़कें के डामरीकरण के कुछ माह बाद ही उखड़ गई हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। सड़कों से धूल उड़ रही है। इसको वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने गंभीरता से लिया है। कोरबा निगम आयुक्त को सड़क की जल्द मरम्मत कराने के साथ और संबन्धित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आयुक्त को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाली कोसाबाड़ी, सीएसईबी चौक से बुधवारी, वीआईपी मार्ग, निहारिका मार्ग पर 8 माह पहले ही डामरीकरण का काम निगम की ओर से कराया गया था। मानकों के अनुरूप काम नहीं किया गया। जिसकी वजह से सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं ।
गुणवत्ताहीन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने की वजह से संबंधित सड़कों की गिट्टी उखड़ गई है। सड़कों से उड़ने वाली धूल के कारण आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मंत्री लखन लाल देवांगन ने सड़क मरम्मत की अत्यधिक जरूरत बताई है। निगम आयुक्त को जल्द सड़क मरम्मत का काम शुरू करने के लिए कहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

