मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

बस्तर वन मंडल के आसना में स्थापित होगा राज्य का पहला वन विज्ञान केंद्र

15 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Bastar van mandal

Bastar van mandal

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। बस्तर वन मंडल के आसना में राज्य के पहले वन विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय कैम्पा मिशन की ओर से इसकी स्वीकृति दे दी गई है। राष्ट्रीय कैम्पा की 23वीं क्रियान्वयन समिति की बैठक में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में एक-एक वन विज्ञान केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

छत्तीसगढ़ में बस्तर के आसना में वन विज्ञान केंद्र शुरू होगा। इसके संचालन, प्रशिक्षण और पाठ्यक्रमों के निर्धारण के लिए मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इस समिति में 8 विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। 

 

वन विज्ञान केन्द्र की सलाहकार समिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल सहित जशपुर के श्री राजेश गुप्ता, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजीवन कुमार, रायपुर के गिरीश कुबेर, राजीव शर्मा, डॉ. एमएल नायक, सुबोध मनोहर पांडे और पूणे महाराष्ट्र के डॉ. राहुल मुंगीकर को शामिल किया गया हैै। 

 

सरगुजा वृत्त के मुख्य वनसंरक्षक भी समिति के सदस्य होंगे। बस्तर के वन मंडलाधिकारी को समिति का सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है। समिति में नामांकित विषय विशेषज्ञों को वन विज्ञान केंद्र के संचालन, प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम निर्धारण में सहयोग के लिए किसी प्रकार का मानदेय या वेतन नहीं दिया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें