सोमवार, 30 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

दुर्ग में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तीसरे चरण की शुरुआत, 4 हजार नए गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य

26 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

रिपोर्ट - सुनील चौहान

दुर्ग। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तीसरे चरण की औपचारिक शुरुआत दुर्ग जिले में हो गई है। इस चरण का शुभारंभ जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पात्र महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और योजना को लेकर उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि उज्जवला योजना के तीसरे चरण में पात्रता नियमों को और अधिक सरल और व्यावहारिक बनाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद परिवार इस योजना से जुड़ सकें।

उन्होंने जानकारी दी कि अब 10 हजार रुपये से कम मासिक आय वाले परिवार उज्जवला योजना के लिए पात्र होंगे। इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने दोपहिया वाहन रखने वाले परिवारों को भी योजना के दायरे में शामिल कर लिया है, जिन्हें पहले इस लाभ से वंचित रखा जाता था। 
 
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल गैस कनेक्शन देना नहीं, बल्कि महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ जीवन प्रदान करना है। उज्जवला योजना के तीसरे चरण में जिले में 4 हजार नए गैस कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उन्होंने सभी पात्र परिवारों से आगे आकर योजना का लाभ लेने की अपील की और कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी जरूरतमंद परिवार स्वच्छ ईंधन से वंचित न रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें