रविवार, 29 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

कालीचरण माहराज की मुश्किलें बढ़ी, रायपुर कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कालीचरण माहराज की मुश्किलें बढ़ी, रायपुर कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

कालीचरण माहराज की मुश्किलें बढ़ी, रायपुर कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रायपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जेल में बंद कालीचरण महाराज की जमानत याचिका एक बार फिर सोमवार को रायपुर कोर्ट ने खारिज कर दी है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। कालीचरण के वकीलों ने कहा है कि वे हाईकोर्ट जाएंगे और एक और जमानत याचिका दायर करेंगे।


बतादें, रायपुर में आयोजित धर्म संसद में हिंदू संत कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी। 26 दिसंबर 2021 को की गई टिप्पणी के बाद कालीचरण के खिलाफ रायपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया गया था।

कांग्रेस नेता प्रमिद दुबे की शिकायत पर कालीचरण पर मामला दर्ज किया गया था। रायपुर में 25-26 दिसंबर को एक 'धर्म संसद' में कालीचरण ने महात्मा गांधी के खिलाफ अपने भाषण में अपमानजनक टिप्पणी करने और विभिन्न समुदायों के बीच तनाव को बढ़ावा देने का आरोप है। कुछ दिनों बाद, छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण को पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया था। 

इसी घटना में कालीचरण ने महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को सलामी दी थी, जिसके बाद राजनीतिक बवाल मच गया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें