मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

खेल में हार-जीत लगा रहता है, अपनी गलतियों को सुधार कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत: लखन लाल देवांगन

13 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister Lakhan Lal devangan

Minister Lakhan Lal devangan

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन मे बहुत कुछ सिखाता है। खेल में हार-जीत लगा रहता है, इसमें निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी गलतियों और कमियों को सुधार कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि यह गौरव की बात है कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के मेजबानी की जिम्मेदारी कोरबा जिले को फिर से मिली है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिससे  शारीरिक के साथ ही बौद्धिक विकास भी होता है। खेल से हम स्पर्धा, समर्पण, मेहनत और टीम भावना सीखते हैं। इस प्रकार के आयोजन अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को एक दूसरे की संस्कृति, रीति रिवाजों से परिचित होने व जुड़ने का मौका है। इस दौरान नगर पालिक निगम महापौर कोरबा संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर की उपस्थिति रही।

 

खेल जीवन के लिए बहुमूल्य है: प्रेमचंद पटेल

विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल ने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुमूल्य है। खेल से व्यक्ति को अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। जीवन मे धैर्य व अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम करने से निश्चित ही अच्छा परिणाम मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करने और ऊर्जा के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें