मंगलवार, 31 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

पीएम धन-धान्य कृषि योजना में छत्तीसगढ़ के 3 जिले शामिल, सीएम विष्णु देव साय ने व्यक्त किया आभार

11 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान परिसर, नई दिल्ली से 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' और 'दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। 'पीएम धन-धान्य कृषि योजना' में प्रदेश के तीन जिलों का चयन किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि कि प्रदेश के जिन तीन जिलों का चयन पीएम धन-धान्य कृषि योजना में किया गया है, उसमें दंतेवाड़ा, कोरबा व जशपुर शामिल हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता और किसानों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में उन जिलों का चयन किया गया है जहां फसलों की उपज कम है। संबंधित जिलों में उपज बढ़ाने का काम किया जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना। जिसमें प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकारी की उपलब्धियां भी गिनाई। बताया कि अनाज और फल व सब्जियों का उत्पादन देश में बढ़ा है। दूध उत्पादन में दुनिया में भारत नंबर एक पर है। पीएम फसल योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपए किसानों को दिए गए हैं। 100 से ज्यादा पिछड़े जिलों में आजादी के बाद से सड़के नहीं थी, अब उनको सड़क से जोड़ा जा चुका है। इनके 15 फीसदी स्कूलों में बिजली नहीं थी। आकांक्षी योजना के तहत बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है। 





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें